Thursday, April 18, 2024
Advertisement

अमेरिका की चाहत तुर्की रूस से नहीं बल्कि उससे खरीदे मिसाइलें

अमेरिका अपने नाटो साझेदार तुर्की को प्रतिद्वंद्वी रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के स्थान पर अमेरिका में बनी सतह से हवा में मार करने में सक्षम पैट्रियट मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 17, 2018 12:14 IST
US wants Turkey to buy Patriot missiles not Russian system- India TV Hindi
US wants Turkey to buy Patriot missiles not Russian system

वाशिंगटन: अमेरिका अपने नाटो साझेदार तुर्की को प्रतिद्वंद्वी रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के स्थान पर अमेरिका में बनी सतह से हवा में मार करने में सक्षम पैट्रियट मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी। (अमेरिका-रूस रिश्तों पर नहीं पड़ेगा रॉबर्ट मूलर की जांच का असर : पुतिन )

नाटो को इस बात की चिंता है कि यदि तुर्की रूस में विकसित विमानों को मार गिराने में सक्षम एस-400 प्रणाली को तैनात करता है तो इससे रूस को पश्चिमी युद्ध उपकरणों के बारे में खुफिया जानकारी मिल सकती है।

रक्षा उपकरणों की खरीददारी की यह योजना तुर्की और अमेरिका के बीच तकरार की वजह बना हुआ है। अमेरिकी सांसदों ने तुर्की को चेतावनी दी है कि तुर्की अगर एस -400 की खरीददारी करता है तो उसे प्रतिबंधों का सामना कर पड़ सकता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक - सैन्य मामलों की कार्यवाहक उप सहायक विदेश मंत्री टीना कैदानो ने कहा , ‘‘ हम रूस से इन उपकरणों की संभावित खरीददरी से चिंतित हैं। ’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement