Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अमेरिका: नौसेना में अब अन्य तरह के हेयर स्टाइल बना सकेंगी महिलाएं

अमेरिकी नौसेना अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की इजाजत देगा। इससे पहले महिलाओं के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल निर्धारित था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 12, 2018 13:07 IST
U.S. Navy Will Now Allow Servicewomen to Wear Ponytails- India TV Hindi
U.S. Navy Will Now Allow Servicewomen to Wear Ponytails

प्रोविडेंस: अमेरिकी नौसेना अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की इजाजत देगा। इससे पहले महिलाओं के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल निर्धारित था। नौसेना अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा कि यह कदम नौसेना को और समावेशी बनाता है। (नाटो शिखर वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों को जॉन कैरी ने बताया “ शर्मनाक ” और “ विनाशकारी ” )

कई अश्वेत महिलाओं ने महिला सौंदर्य मानकों को बदलने का अनुरोध किया था। एक महिला नौसैनिक योमन फर्स्ट क्लास लाटोया जोन्स ने मंगलवार को रिचर्डसन के साथ फेसबुक लाइव के दौरान इस नयी नीति की घोषणा की। नये मानक कल से प्रभावी हो गये।

इसके अलावा लॉक हेयरस्टाइल या चोटी करने की भी इजाजत होगी। साथ ही महिलाएं वर्दी के साथ बड़े जूड़े भी बना सकती हैं और पोनीटेल चोटी भी रख सकती हैं। कैप्टन थुराया केंट ने इन बदलावों की सिफारिश की थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement