Friday, March 29, 2024
Advertisement

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 मरे, 4 घायल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी पुलिस के पास फोन आया था कि किसी हमलावर ने कई छात्रों को गोली मार दी है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 01, 2019 9:14 IST
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 मरे, 4 घायल- India TV Hindi
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 मरे, 4 घायल

शारलोट (अमेरिका): अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया। 

Related Stories

इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई। विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो। खुद को तुरंत सुरक्षित करो।’’ 

फॉक्स न्यूज ने यूएनसीसी पुलिस प्रमुख जेफ बेकर द्वारा संवाददाताओं को दिए बयान के हवाले से कहा कि परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पिस्टल से कम से कम छह लोगों को गोली मार दी। बेकर ने कहा कि दो लोगों की मौत हो गई है, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी पुलिस के पास फोन आया था कि किसी हमलावर ने कई छात्रों को गोली मार दी है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है।

एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement