Friday, April 19, 2024
Advertisement

लंदन हमले के बाद ट्रंप ने की ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश

लंदन ब्रिज सहित लंदन की तीन हिंसक घटनाओं की खबरों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 04, 2017 10:25 IST
trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: लंदन ब्रिज सहित लंदन की तीन हिंसक घटनाओं की खबरों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने ट्वीट किया, अमेरिका जो भी मदद कर सकता है वो लंदन और ब्रिटेन में करेगा। हम वहां मौजूद होंगे। हम आपके साथ हैं। ईश्वर रक्षा करें। (आतंकी हमलों से दहला लंदन, कम से कम 6 लोगों की मौत, 22 घायल)

ट्रंप के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति को लंदन ब्रिज की घटना के बारे में उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने जानकारी दी है। लंदन की घटनाओं के संदर्भ में मदद की पेशकश करने वाले ट्वीट से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध की अपनी योजना पर अदालतों द्वारा रोक लगाए जाने के संदर्भ में ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, हमें होशियार, चौकस और सख्त होने की जरूरत है। यह जरूरत है कि अदालतें हमारे अधिकार हमें वापस दें। हमें सुरक्षा के अतिरिक्त स्तर के तौर पर यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement