Saturday, April 20, 2024
Advertisement

वर्जीनिया में पहली ट्रांसजेंडर महिला ने जीता चुनाव

अमेरिका की एक ट्रांसजेंडर डेमोक्रेट ने वर्जीनिया की जनरल असेम्बली के निचले सदन में चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 08, 2017 13:05 IST
transgender lady win the election in virginia- India TV Hindi
transgender lady win the election in virginia

वाशिंगटन: अमेरिका की एक ट्रांसजेंडर डेमोक्रेट ने वर्जीनिया की जनरल असेम्बली के निचले सदन में चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। संगीतकार एवं पूर्व पत्रकार डानिका रोम हाउस ऑफ डेलीगेट्स की सीट जीतने वाली वर्जीनिया की और संभवत: देश की भी पहली ट्रांसजेंडर हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने ट्रांसजेंडर होने की बात स्वीकार की है। (आपत्तिजनक तरीके से महिला ने ट्रंप को दिखाई अंगुली, गवानी पड़ी नौकरी)

डानिका ने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी रॉबर्ट मार्शल को चुनाव में मात दी। कुल मतदान में से 95 प्रतिशत मतों की गणना के बाद मार्शल के 45 प्रतिशत मतों की तुलना में डानिका ने 55 प्रतिशत मत हासिल किए।

‘गे एंड लेस्बियन विक्ट्री फंड’ ने डानिका को जनरल एसेंबली के निचले सदन में चुनाव जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर बताया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement