Friday, April 26, 2024
Advertisement

US कैपिटल परिसर में गोलीबारी, अधिकारी घायल, हमलावर गिरफ्तार

अमेरिकी संसद भवन के अतिथि केन्द्र के पास आज संसद के एक अधिकारी को गोली मार दी गयी। संसद भवन के अधिकारियों और पुलिस ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

Bhasha Bhasha
Published on: March 29, 2016 6:53 IST
us capitol shootout- India TV Hindi
us capitol shootout

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद भवन के अतिथि केन्द्र के पास आज संसद के एक अधिकारी को गोली मार दी गयी। संसद भवन के अधिकारियों और पुलिस ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

ईस्टर के अवकाश की वजह से आज संसद सत्र नहीं चल रहा था, और सभी सांसद अपने क्षेत्रों में थे। इस दौरान व्हाइट हाउस की सुरक्षा भी कुछ देर के लिए सख्त की गयी लेकिन उसे जल्दी ही सामान्य कर दिया गया। कर्मचारियों, संवाददाताओं और अन्य लोगों को यथा स्थान पर रूकने को कहा गया और उन्हें अपने कार्यालयों से निकलने से मना कर दिया गया।

जिस पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, माना जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर नहीं है। घटना के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया। ईस्टर अवकाश और चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के कारण वहां पर्यटकों की खासी संख्या थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement