Friday, April 26, 2024
Advertisement

खुल गया राज, आखिर क्यों आते हैं हमारी आंखों में आंसू

न्यूयॉर्क: जब भी कोई डांटता है या मारता है तो हम सभी रोने लगते है। जब हमें कोई जोर से डांटता है तो हमें चीजें बुरी लगती हैं और अपने आप ही हमारी आंखों से

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 28, 2016 18:02 IST
crying- India TV Hindi
crying

न्यूयॉर्क: जब भी कोई डांटता है या मारता है तो हम सभी रोने लगते है। जब हमें कोई जोर से डांटता है तो हमें चीजें बुरी लगती हैं और अपने आप ही हमारी आंखों से आंसू आने लगते हैं। ये आंसू क्यों आते है इस गुत्थी को विज्ञान जल्द ही सुलझाने वाला है। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट माइकल ट्रिम्बल इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर लोगों की आंखों में आंसू क्यों नहीं आते हैं। माइकल से एक इंटरव्यू के दौरान एक व्यक्ति ने सवाल किया कि कुछ लोगों की आंखों में कभी आंसू नहीं आते, ऐसा क्यों होता है?

उस व्यक्ति ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि उसकी एक महिला मित्र है जिसे कभी रोना नहीं आता है। स्टाफ की महिला ने बताया कि एक बार हम सब एक बेहद ही भावुक करने वाली फिल्म देख रहे थे जिस देखकर हम सभी रोने लगे लेकिन उसे फिर भी रोना नहीं आया। यह सुनकर  ट्रिम्बल हैरान था।  ट्रिमबल और कुछ अन्य वैज्ञानिकों ने जो कि इंसान के आंसू पर रिसर्च कर रहे हैं उन्होंनें उन सभी लोगों को अपनी ईमेल आईडी दी जिन्हें कभी रोना नहीं आता है। कुछ ही घंटों बाद ट्रिम्बल को कई मेसेज प्राप्त हुए। ट्रिम्बल का कहना है कि हम नहीं जानते कि क्यों कुछ लोगों को रोना आता है और क्यों कुछ लोगों को रोना नहीं आता।

चार्ल्स डार्विन ने एक बार कहा था कि यह आंसू बेमतलब के होते हैं और उसी के करीब 150 साल बाद आंसू मानव शरीर की मिस्ट्री बन गए हैं। कुछ प्रजातियों के आंसू दर्द और किसी शारीरिक तकलीफ के कारण आते हैं लेकिन इंसान एक ऐसा जीव है जिसके आंसू उसके अंदर उत्पन्न होने वाली भावनाओं की वजह से निकलते है। बच्चों में यह आंसू इसलिए निकलते हैं ताकि कोई उनकी देखभाल करे।

अगली स्लाइड में जाने क्या कारण है आंखो में आंसू आने का

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement