Saturday, April 20, 2024
Advertisement

चमत्कार! मात्र 245 ग्राम की बच्ची ने मौत को दी मात, 5 महीने बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

कल्पना से भी छोटी एक बच्ची ने 5 महीने तक मौत से डटकर लोहा लेते हुए जीतकर ही दम लिया। इस बच्ची का नाम है सेबाई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 31, 2019 9:46 IST
Meet Saybie, the world’s smallest known surviving baby | Photo: Sharp Hospital- India TV Hindi
Meet Saybie, the world’s smallest known surviving baby | Photo: Sharp Hospital

लॉस एंजिलिस: दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनके ऊपर यकीन हो पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी ही घटनाओं को चमत्कार का नाम दिया जाता है। इसी तरह की एक घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित सैन डिएगो में हुई, जहां कल्पना से भी छोटी एक बच्ची ने 5 महीने तक मौत से डटकर लोहा लेते हुए जीतकर ही दम लिया। जी हां, बहुत कम वजन होने के बावजूद जीवित बचने वाली दुनिया की सबसे छोटी बच्ची सेबाई को 5 महीने बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 

जन्म के समय 245 ग्राम था वजन

यह बात आपको हैरान करने के लिए काफी होगी कि जन्म के वक्त सेबाई का वजन महज 245 ग्राम था। वह इतनी छोटी थी कि बिस्तर पर सही से नजर भी नहीं आती थी। आप सेबाई को अपनी हथेलियों पर आसानी से रख सकते थे। जन्म के समय उसे देखकर यकीन ही नहीं होता था कि वह इस दुनिया में ज्यादा देर तक रह पाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 हफ्ते तीन दिन की सेबाई का जन्म पिछले साल दिसंबर मे सैट डिएगो के शार्प मैरी बिर्च हॉस्पिटल फॉर विमेन एंड न्यूबॉर्न में हुआ था।

Saybie

यह चमत्कार ही है कि अब सेबाई पूरी तरह स्वस्थ है | AP

डॉक्टर ने कहा था, बस कुछ घंटे जिएगी सेबाई
सेबाई का जीवित बचना इसलिए भी खुशी दे जाता है क्योंकि डॉक्टरों ने सेबाई के माता-पिता से कहा था कि वह बस कुछ ही घंटे जिंदा रह पाएगी। लेकिन 5 महीने बीतने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है और अब उसका वजन 2.5 किलोग्राम है। अस्पताल में सेबाई की देखभाल करने वाली नर्स ने कहा कि उसका स्वस्थ होना और अस्पताल से छुट्टी मिलना ‘चमत्कार’ है।

Baby Saybie

सेबाई ने मौत से जमकर मुकाबला किया और अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है | AP

अब 2.5 किलोग्राम की हो गई है सेबाई
जीवन के लिए संघर्ष करती बच्ची को अस्पताल की गहन देखभाल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया। अब सेबाई पूरी तरह स्वस्थ लग रही है और उसका वजन अब 2.5 किलोग्राम हो गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ इस बच्ची को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि जन्म के समय बच्ची का वजन 245 ग्राम था, यानी उसने दुनिया की सबसे छोटी जीवित शिशु के रूप में जन्म लिया है।

देखें, दुनिया की सबसे छोटी बच्ची सेबाई का यह वीडियो:

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement