Saturday, April 20, 2024
Advertisement

ट्रांसजेंडर सैनिकों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर अचानक लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करने के लिए बुधवार को प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क में सैन्य भर्ती स्टेशन पहुंचे और...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 27, 2017 13:52 IST
People performed protest against the restrictions imposed...- India TV Hindi
People performed protest against the restrictions imposed on transgender soldier

सान फ्रांसिस्को: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर अचानक लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करने के लिए बुधवार को प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क में सैन्य भर्ती स्टेशन पहुंचे और उस प्लाजा में इकट्ठे हुए जिसका नाम समलैंगिक अधिकारों के प्रतीक रहे हार्वे मिल्क के नाम पर रखा गया है। (ट्रंप ने ब्राउनबैक को अपना धार्मिक स्वतंत्रता दूत नामित किया )

टाइम्स स्क्वायर पर सैकड़ों लोग यूएस आर्म्ड फोर्सेस भर्ती स्टेशन के ईदगिर्द जुटे। उनके पास तख्तियां थी जिन पर लिखा था विरोध। यहां वक्ताओं ने प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठाई और उसकी निंदा की। प्रतिबंध की घोषणा ट्रंप ने ट्वीटर के जरिए की थी।

एक प्रदर्शनकारी येल लेबेरमान ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोग सेवा देने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं और युद्ध शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक क्षमता से संबंधित होता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध सेवारत ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लागू होगा या नहीं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement