Friday, April 26, 2024
Advertisement

वाशिंगटन में अज्ञात लोगों ने लिंकन स्मारक पर लिखा आपत्तिजनक संदेश

वाशिंगटन में लिंकन स्मारक के साथ छेड़छाड़ कर कुछ अज्ञात लोगों ने लाल रंग के स्प्रे पेंट से एक आपत्तिजनक संदेश लिख दिया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 16, 2017 13:09 IST
objectionable message from spray paint- India TV Hindi
objectionable message from spray paint

वाशिंगटन: वाशिंगटन में लिंकन स्मारक के साथ छेड़छाड़ कर कुछ अज्ञात लोगों ने लाल रंग के स्प्रे पेंट से एक आपत्तिजनक संदेश लिख दिया। नेशनल पार्क सर्विस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मारक पर लिखे गए आपत्तिजनक संदेश को कल तड़के देखा गया। यह स्मारक दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को समर्पति है जिन्होंने अमेरिका में दास प्रथा समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।

पार्क सर्विस द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो में संदेश स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकारी एजेंसी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि ये अपशब्द हैं। कॉन्स्टीट्यूशन एवेन्यू पर स्मिथसोनियन म्यूजियम में भी सिल्वर स्प्रे पेंट से कुछ अस्पष्ट लिखा हुआ पाया गया। पार्क सर्विस के अनुसार, 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के स्मारक को साफ करने के लिए पेंट हटाने वाले जेल जैसे तत्व का उपयोग किया जा रहा है। यूएस पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस साल वाशिंगटन के कई स्मारकों में इस तरह की घटना हो चुकी है। स्थानीय मीडिया की खबर में बताया गया है कि फरवरी में लिंकन स्मारक, दूसरा विश्व युद्ध स्मारक तथा वाशिंगटन मान्यूमेंट में भी कुछ अजीबोगरीब संदेश लिखे जा चुके हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement