Friday, April 19, 2024
Advertisement

मूलर की नियुक्ति पर ट्रम्प को लगा था कि उनका कार्यकाल समाप्त होने का समय आ गया है: रिपोर्ट

अमेरिकी अटार्नी जनरल विलियम बार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की कि मूलर को दो साल की अपनी जांच में 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस के हस्तक्षेप के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 19, 2019 10:39 IST
मूलर की नियुक्ति पर ट्रम्प को लगा था कि उनका कार्यकाल समाप्त होने का समय आ गया है: रिपोर्ट- India TV Hindi
मूलर की नियुक्ति पर ट्रम्प को लगा था कि उनका कार्यकाल समाप्त होने का समय आ गया है: रिपोर्ट

वॉशिंगटन: अमेरिकी न्याय मंत्रालय में विशेष विशेष अधिवक्ता रहे रॉबर्ट मूलर की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें विशेष अधिवक्ता पद पर नियुक्त किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया थी कि ‘‘राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का अंत आ गया’’ है।

Related Stories

अमेरिकी अटार्नी जनरल विलियम बार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की कि मूलर को दो साल की अपनी जांच में 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस के हस्तक्षेप के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। जांच में इस बात के कोई सबूत नहीं मिले कि ट्रंप की चुनाव अभियान टीम के सदस्यों ने रूस के साथ कोई ‘‘गठजोड़’’ किया था।

बार ने कहा कि रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि रूस सरकार ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप या उनके चुनाव अभियान टीम से सहयोग नहीं मिला था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप को विशेष वकील के रूप में मूलर की नियुक्ति की जब खबर मिली थी तो उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया था। रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने मूलर की नियुक्ति की खबर सुनने के बाद कहा था, ‘‘ हे भगवान, यह बहुत बुरा है। यह मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल का अंत है।’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement