Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अमेरिका के मैरीलैंड महिला ने 3 को गोली मार आत्महत्या की, घटना में तीन लोग भी घायल

अमेरिका के मैरीलैंड में एक गोदाम परिसर में महिला ने तीन लोगों को गोली मार दी और बाद में आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: September 21, 2018 9:10 IST
अमेरिका- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका: महिला ने 3 को गोली मार आत्महत्या की

वाशिंगटन: अमेरिका के मैरीलैंड में एक गोदाम परिसर में महिला ने तीन लोगों को गोली मार दी और बाद में आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। बीबीसी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को बाल्टीमोर के पास पेरीमैन में फार्मेसी डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर में हुई। हमलावर महिला नोचिया मोसले (26) ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, अभी हमले के उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है।

महिलाओं द्वारा सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं कम ही होती हैं। इस तरह की लगभग 95 फीसदी घटनाओं को पुरूष ही अंजाम देते हैं। हारफोर्ड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, हमलावर एक अस्थाई कर्मचारी थी, जो उस सुबह काम पर आई थी लेकिन उसने अचानक बाहर और फिर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। उसके पास 9एमएन की ग्लॉक हैंडगन थी।

घटना के पांच मिनट के भीतर ही पुलिस वहां पहुंच गई। इस दौरान हमलावर तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुकी थी और तीन को घायल कर चुकी थी।पु लिस को हमलावर महिला गंभीर अवस्ता में मिली, उसने खुद को भी गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावर महिला बाल्टीमोर काउंटी की थी। उसके पास लाइसेंसी हैंडगन थी और वह अपने साथ गोला-बारूद भी लेकर आई थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement