Thursday, April 25, 2024
Advertisement

भारत और अमेरिका की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, तस्वीरें देख रोमांचित हो जाएंगे आप

वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका के सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास चल रह है। ये युद्धाभ्यास भारत और अमरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा निगम के प्रयासों में से एक है।

Manish Prasad Reported by: Manish Prasad @manishindiatv
Updated on: September 12, 2019 18:52 IST
Joint war excercise- India TV Hindi
Image Source : TWITTER भारत और अमेरिकी सेना के बीच  चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका के सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास चल रह है। ये युद्धाभ्यानस 5 सितंबर को शुरू हआ था। ये युद्धाभ्यास भारत और अमरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा निगम के प्रयासों में से एक है। दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित संयुक्त अभ्यास का यह 15 वां संस्करण है।

India America

Image Source : INDIA TV
भारत और अमेरिका की सेना के बीच चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास

ये युद्धाभ्यास के जरिए ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त योजना के साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों को बटालियन स्तर पर एकीकृत तरीके से प्रशिक्षित करने का अवसर देता है। इस युद्धाभ्यास के एक खास मकसद दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे के तौर-तरीकों, संगठनात्मक संरचना और युद्धे के दौरान की प्रक्रिया से रूबरू करवाना है, ताकि दोनों देशों की सेनाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकें।

War Exercise

Image Source : INDIA TV
भारत और अमेरिका की सेना के बीच चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास

इस युद्धाभ्यास में दोनों सेनाएं विभिन्न तरीकों के खतरों से निपटने के लिए साथ मिलकर कई तरह के ऑपरेशनों और चुनौतियों से संबंधित ट्रेनिंग, प्लॉनिंग और योजनाओं के क्रियान्वयन के तरीकों पर काम कर रही हैं।

India America War Exercise

Image Source : INDIA TV
दोनों देश की सेनाएं सीख रही हैं एक-दूसरे के तौर-तरीका

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement