Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अमेरिका में भारतीय मूल के कार्यकर्ता रवि रागबीर को किया गया तत्काल रिहा

एक अमेरिकी जज ने भारतीय मूल के जानेमाने आव्रजन कार्यकर्ता रवि रागबीर की तत्काल रिहाई का आदेश दिया है। उन्होंने रागबीर को त्रिनिदाद और टोबैगो वापस भेजने से अस्थायी राहत देते हुए कहा कि उसकी हिरासत अनावश्यक रूप से क्रूर है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: January 30, 2018 13:54 IST
 Indian Ravi Ragbir was released immediately in the US- India TV Hindi
Indian Ravi Ragbir was released immediately in the US

वाशिंगटन: एक अमेरिकी जज ने भारतीय मूल के जानेमाने आव्रजन कार्यकर्ता रवि रागबीर की तत्काल रिहाई का आदेश दिया है। उन्होंने रागबीर को त्रिनिदाद और टोबैगो वापस भेजने से अस्थायी राहत देते हुए कहा कि उसकी हिरासत अनावश्यक रूप से क्रूर है।  इमीग्रेशन ऐंड कस्टम्स एनफोर्समेंट में नियमित चेक-इन के दौरान रागबीर (43) को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तत्काल देश वापस भेजने का आदेश दिया था जिससे न्यूयॉर्क में स्थानीय समुदाय में नाराजगी फैल गई थी। (नीदरलैंड के 3 बैंकों पर साइबर हमला, तीन घंटे तक ठप रहा कामकाज )

मेनहट्टन की संघीय अदालत की न्यायाधीश कैथरीन फॉरेस्ट ने कल अपने फैसले में कहा कि अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन विभाग ने रागबीर को उचित प्रक्रिया का मौका नहीं दिया और ‘‘अलविदा कहने का आजादी’’ भी नहीं दी। इस तरह उनके अधिकारों का उल्लंघन किया गया।

न्यायाधीश ने कहा कि रागबीर को तत्काल हिरासत में लिया जाना गलत था। उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने से पहले रागबीर को समय दिया जाना चाहिए था ताकि वह अपने सारे कामकाज निबटा लेते।  रागबीर विजिटर वीजा पर वर्ष 1991 में त्रिनिदाद और टोबैगो से अमेरिका आए थे। वह 1994 में कानून स्थायी नागरिक बने।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement