Friday, March 29, 2024
Advertisement

अमेरिका में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी पिट्सबर्ग से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मेल्क्रॉफ्ट में 'एड्स कार वॉश' में हुई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: January 29, 2018 13:34 IST
Four people killed in US firing- India TV Hindi
Four people killed in US firing

वाशिंगटन: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी पिट्सबर्ग से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मेल्क्रॉफ्ट में 'एड्स कार वॉश' में हुई। (काबुल में बंदूकधारियों ने किया सैन्य अकादमी पर हमला )

 

पुलिस ने शुरुआत में कहा कि पांच लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि संदिग्ध हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और वह स्थानीय अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के दौरान एक पिकअप ट्रक पीछे छिपी महिला को भी मामूली चोटें आई हैं।

हमलावर के पास कथित तौर पर एआर-15 सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 9एमएम हैंडगन और एक 308 राइफल थी। इसके साथ ही उसके पास इन हथियारों के लिए कई मैगजीन थी। हमलावर की उम्र 28 वर्ष है। यह गोलीबारी एक घरेलू विवाद की वजह से हुई।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement