Friday, April 19, 2024
Advertisement

किम के साथ शिखर वार्ता के ‘बेहद सफल’ होने को लेकर आश्वस्त हैं ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम की वियतनाम के हनोई में 27 -28 फरवरी को मुलाकात निर्धारित है। दोनों के बीच पहली शिखर वार्ता पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में हुई थी।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: February 16, 2019 13:59 IST
किम के साथ शिखर वार्ता के ‘बेहद सफल’ होने को लेकर आश्वस्त हैं ट्रम्प- India TV Hindi
किम के साथ शिखर वार्ता के ‘बेहद सफल’ होने को लेकर आश्वस्त हैं ट्रम्प

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता ‘‘बेहद सफल’’ रहेगी क्योंकि किम के साथ उनके संबंध ‘‘काफी अच्छे’’ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम की वियतनाम के हनोई में 27 -28 फरवरी को मुलाकात निर्धारित है। दोनों के बीच पहली शिखर वार्ता पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में हुई थी।

ट्रम्प ने किम के साथ अपनी पहली वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि बेहद सकारात्मक शिखर वार्ता के बाद दोनों ने कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण और सामान्य संबंध स्थापित करने के लक्ष्य से एक अनिर्दिष्ट दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को सहमती जतायी थी। 

ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं पहली शिखर वार्ता की तरह हमें इसके लिए भी उतनी ही शुभकामनाएं मिलेंगी। पहली शिखर वार्ता में काफी कुछ हुआ था। कोई रॉकेट नहीं दागे जा रहे। कोई मिसाइल नहीं दागी जा रही। ना ही कोई परमाणु (हथियार) परीक्षण हो रहा है। कोरियाई युद्ध के हमारे महान नायकों के अवशेष हमें मिल गए हैं। हमारें बंदी लौट आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि हम उतने ही सफल होने वाले हैं। मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। हम बस परीक्षण नहीं चाहते।’’ उत्तर कोरियाई पर अब भी प्रतिबंध लगे होने का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि चीन और रूस दोनों अमेरिका की मदद कर रहे हैं और वह खुद भी दक्षिण कोरिया और जापान के साथ नजदीकी रूप से काम कर रहे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement