Friday, March 29, 2024
Advertisement

ट्रंप के शासन में पहले से अधिक भ्रष्टाचार महसूस कर रहे हैं अमेरिकी: सर्वे

अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका में भ्रष्टाचार बढ़ गया है...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: December 12, 2017 20:26 IST
Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। ‘ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल’ के अनुसार अमेरिका के हर 10 में से करीब छह लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढा है। यह जनवरी, 2016 के मुकाबले एक तिहाई अधिक है।

इस ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि 44 फीसदी अमेरिकी नागिरकों ने कहा कि व्हाइट हाउस में भ्रष्टाचार घर कर गया है और यह पहले से आठ प्रतिशत अधिक है। ट्रांसपैरेंसी के अमेरिकी प्रतिनिधि जोए रेटर ने कहा, ‘हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा करने के संबंध में सरकार की क्षमता में विश्वास पैदा करने में विफल हो रहे है और अब भी ऐसा लगता है कि वे कारपोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं।’

सर्वेक्षण में शामिल हर 10 लोगों में से करीब 7 लोगों का यह भी मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम हो रही है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement