Saturday, April 27, 2024
Advertisement

अमेरिका: नकली सिगरेट तस्करी के आरोप में दो भारतीयों को सजा

फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत ने दो भारतीयों को अमेरिका में नकली सिगरेट तस्करी की साजिश रचने के आरोप में दो साल की सजा सुनायी है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: February 15, 2018 13:47 IST
 America - India TV Hindi
America

वॉशिंगटन: फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत ने दो भारतीयों को अमेरिका में नकली सिगरेट तस्करी की साजिश रचने के आरोप में दो साल की सजा सुनायी है। अमेरिका के न्याय विभाग ने आज कहा कि दो भारतीयों अभिषेक शुक्ला और हरीश शभाई पांचाल तथा भारत की एक कंपनी जुबली टोबैको इंडस्ट्रीज कॉर्प को मामले में दोषी पाया गया है। कंपनी को अर्थदंड के रूप में 3,00,000 डॉलर देने का आदेश दिया गया है। तीनों को आरोपों में दोषी पाया गया है। (तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी )

इन पर नकली सिगरेट के करीब 68,000 डिब्बे (कॉर्टून्स) की आयात की साजिश रचने का आरोप था। इन सिगरेट पर अमेरिका के लोकप्रिय सिगरेट ब्रांड न्यूपोर्ट के निशान और चिन्ह थे। इंटरनेट पर बातचीत के जरिये न्यूपोर्ट ब्रांड की नकली सिगरेट के एक 20 फुट के कंटेनर को भारत से मियामी भेजने का समझौता किया गया।

इस खेप के लिए भुगतान भारत तथा दुबई के बैंक खातों में अंतरराष्ट्रीय माध्यमों से किश्तों में किया गया। खेप एक नवंबर 2016 को अमेरिका पहुंची और इसे मियामी बंदरगाह पर अमेरिकी सीमा शुल्क तथा सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement