Friday, March 29, 2024
Advertisement

अमेरिका: हत्या के संदिग्ध से पूछताछ में मदद कर सकता है तोता

अमेरिका में पति की हत्या की आरोपी महिला पर चल रहे मामले में बोलने वाला एक तोता प्रमुख सुराग दिलवाने में मदद कर सकता है। ग्लेना डुरेम (48) पर अपने पति मार्टिन डुरेम की हत्या का आरोप लगाया गया है।

Bhasha Bhasha
Published on: June 27, 2016 15:38 IST
Parrot
- India TV Hindi
Parrot

शिकागो: अमेरिका में पति की हत्या की आरोपी महिला पर चल रहे मामले में बोलने वाला एक तोता प्रमुख सुराग दिलवाने में मदद कर सकता है। ग्लेना डुरेम (48) पर अपने पति मार्टिन डुरेम की हत्या का आरोप लगाया गया है। मार्टिन का शव पिछले साल मई में मिशिगन के सैंड लेक स्थित आवास में मिला था। उनके शरीर पर पांच गोलियों के निशान थे। ग्लेना मार्टिन के साथ पड़ी मिली थीं। उनके सिर पर गोली का घाव था।

एक टीवी चैनल की खबर के अनुसार, मार्टिन के परिवार ने दावा किया कि इस दंपति के पालतू तोते बड ने संभवत: हत्या होते देखी है क्योंकि उसे डुरेम की मौत के कुछ ही समय बाद बनाए गए एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया था, डोंट शूट :गोली मत चलाओ।

मार्टिन की मौत के कुछ सप्ताह बाद, दंपति के तोते ने जोर-जोर से एक पुरूष और महिला के बीच होने वाली कहासुनी को बोलना शुरू कर दिया था।

पुरूष ने महिला से कहा, निकल जाओ यहां से। महिला ने जवाब दिया, मैं कहां जाउंगी। परिवार वालों का मानना है कि ये उस पुरूष के अंतिम शब्द हैं। पुरूष ने कहा, गोली मत चलाओ।

नेवागो काउंटी के प्रोसीक्यूटिंग अटॉर्नी रॉबर्ट स्पि्रंग के हवाले से कहा गया कि वे तोते के शब्दों का अध्ययन कर रहे हैं और यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह स्वीकार्य साक्ष्य है?

उन्होंने डेटरोइट फ्री प्रेस को बताया, यह एक दिलचस्प और नई चीज है। मेरे लिए अफ्रीकी तोतों के बारे में जानना एक बढि़या अवसर है। हम यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले के अभियोजन में इस जानकारी का इस्तेमाल विश्वसनीय है या नहींं। पुलिस के अनुसार, ग्लेना खुद को निर्दोष बताते हुए यही कह रही हैं, मैं एक बात जानती हूं कि मैंने अपने पति को नहीं मारा।

जांचकर्ताओं को एक हत्या-आत्महत्या की योजना के बिगड़ जाने का संदेह है। ग्लेना ने कथित तौर पर तीन सुसाइड नोट लिखे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दंपति को कुछ आर्थिक समस्याएं चल रही थीं।

इन कथित सुसाइट नोटों में से एक उनके एक बच्चे के लिए छोड़ा गया था, जिसमें पिछले 12 साल से तुम्हारे लिए निराशा साबित होने के लिए माफी मांगी गई थी। इस नोट में पढ़ने वाले से माफी मांगी गई है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement