Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

अमेरिका के शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली, 5 की मौत

14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई। निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 06, 2018 11:26 IST
अमेरिका, शिकागो, पुलिस- India TV Hindi
Image Source : एपी अमेरिका के शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली, 5 की मौत

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई। सीएनएन के मुताबिक, रविवार रात 1.30 बजे से शुरुआती तीन घंटों में, पुलिस के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि 10 घटनाओं में 30 लोगों की गोली मार दी गई और दो की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना देर रात दो बजे तक हुई।

'ब्यूरो ऑफ पेट्रोल' के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, "शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा। इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं।" वालर ने कहा कि एक घटना में निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

घायल लोगों में से सबसे उम्रदराज शख्स 62 वर्ष का था और सबसे कम 11 वर्ष का था। विशेष रूप से हिंसक रविवार से पहले शुक्रवार को गोलीबारी की छह घटनाएं हुई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को गोलीबारी 15 घटनाएं हुई, जिनमें एक घातक साबति हुआ। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement