रूस ने की इस मसौदे से यूक्रेन युद्ध में शांति लाने की पहल, जानें क्या जेलेंस्की होंगे इन बिंदुओं पर तैयार?
यूरोप | 12 Apr 2024, 8:30 PMरूस ने यूक्रेन के साथ 2 वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद अब एक शांति मसौदा पेश किया है, जिसे वर्ष 2022 में ही तैयार किया गया था। हालांकि इसमें मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार कई बदलाव किए जाने का दावा है। रूस का कहना है कि यह मसौदा रूस-यूक्रेन शांति का आधार बन सकता है।