Saturday, April 27, 2024
Advertisement

हैमबर्ग: G20 शिखर सम्मेलन में ट्रंप और पुतिन ने पहली बार मिलाया हाथ

जर्मनी का हैम्बर्ग शहर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मौके का गवाह बना। शहर में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पहली बार हाथ मिलाया।

Vineet Kumar Singh Edited by: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
Updated on: July 07, 2017 18:45 IST
Donald Trump and Vladimir Putin | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump and Vladimir Putin | AP Photo

हैमबर्ग: जर्मनी का हैम्बर्ग शहर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मौके का गवाह बना। शहर में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पहली बार हाथ मिलाया। दुनिया के इन दो ताकतवर नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। रूस की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ट्रंप और पुतिन अलग से भी मुलाकात करेंगे।

हैम्बर्ग में हुई ट्रंप और पुतिन की इस मुलाकात को साल की सबसे चर्चित सियासी मुलाकातों में से एक बताया जा रहा है। बैठक से पहले दोनों ही नेताओं ने कहा कि वे बैठकर बात करने की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं। ट्रंप ने बैठक से पहले ट्विटर पर लिखा, ‘मैं विश्व के नेताओं के साथ आज सभी बैठकों को लेकर उत्सुक हूं, इसमें व्लादिमिर पुतिन के साथ मुलाकात भी शामिल है। चर्चा के लिए काफी कुछ है।’

वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर पेरिस जलवायु संधि में फिर से शामिल होने के लिए दबाव डाला जाएगा। हैम्बर्ग में शिखर सम्मेलन का काफी विरोध भी हो रहा है। वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पे हुई हैं। इन झड़पों के दौरान 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement