Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा देने पर विचार कर रहा है रूस

मॉस्को: भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रूस ई-वीजा शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा रूस का इरादा मुंबई और मॉस्को के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने का है। अपनी सांस्कृतिक

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: September 27, 2016 15:35 IST
russia- India TV Hindi
russia

मॉस्को: भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रूस ई-वीजा शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा रूस का इरादा मुंबई और मॉस्को के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने का है। अपनी सांस्कृतिक विरासत, गिरजाघरों तथा समुद्री तटों के लिए रूस काफी लोकप्रिय है।

रूस की पर्यटन पर संघीय एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख वालेरी कॉरवोकिन ने कहा, हम भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा की पेशकश पर विचार कर रहे हैं जिससे हमारे देश में आने वाले लोगों के लिए यात्रा सुगम हो सके।

कॉरवोकिन ने कहा, हम अपने विदेश मंत्रालय के साथ ई-वीजा का मुद्दा उठा रहे हैं। अगले कुछ माह में हमें इस बारे में सकारात्मक घटनाक्रम की उम्मीद है। हर साल 1.8 करोड़ भारतीय पर्यटक विदेश जाते हैं। इनमें से 30,000 रूस जाते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement