Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली मुस्लिम महिला मंत्री बनी नुसरत गनी

ब्रिटिश संसद में भारतीय मूल की 45 वर्षीय सांसद नुसरत गनी संसद को संबोधित करने वाली पहली मुस्लिम महिला मंत्री बनी है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: January 19, 2018 15:01 IST
Indian-origin MP becomes first female Muslim minister to...- India TV Hindi
Indian-origin MP becomes first female Muslim minister to address British Parliament

ब्रिटिश संसद में भारतीय मूल की 45 वर्षीय सांसद नुसरत गनी संसद को संबोधित करने वाली पहली मुस्लिम महिला मंत्री बनी है। नुसरत गनी के माता-पित पाक नियंत्रित कश्मीर से भागकर यहां बस गए थे और यहीं बर्मिंघम में नुसरत का जन्म हुआ था।

परिवहन मंत्री के रूप में जैसे ही हाउस ऑफ कॉमन्स में गनी ने लोगों को संबोधित किया सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अपने पहले संबोधन के बाद गनी ने ट्वीट कर कहा कि, 'ब्रिटेन सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में मेरा डेब्यू हो गया है और इतिहास रचते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स डिस्पैच बॉक्स में बोलने वाली पहली महिला मुस्लिम मंत्री भी बन गई हूं।'

आपको बता दें कि जहां पर सभी मंत्री खड़े होकर बोलते हैं उसे डिस्पैच बॉक्स कहा जाता है। टेरेसा मे ने नए के फेरबदल के दौरान 45 वर्षीय गनी को परिवहन विभाग मंत्री के तौर पर नियुक्त किया था। गनी ने कहा कि, यह अवसर रोमांचक और चुनौतीपूरण भावनाओं का है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement