Friday, April 26, 2024
Advertisement

इस देश में होगा 16 साल से कम उम्र की लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट, सरकार ने दिया आदेश

हाल ही में रूस की सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है जिसके मुताबिक 16 साल से कम उम्र की लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट करने के आदेश दिए गए है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: June 12, 2017 9:42 IST
russia- India TV Hindi
russia

हाल ही में रूस की सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है जिसके मुताबिक 16 साल से कम उम्र की लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट करने के आदेश दिए गए है। रूस की इनवेस्टिगेटिव कमिटी ने सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स से कहा है कि वह 16 साल से कम उम्रकी लड़कियों की यौन गतिविधियों को लेकर प्रमाण इकट्ठे करें। इसको लेकर लोगों ने सरकार और एजेंसी की आलोचना करना शुरू कर दी है। (सऊदी प्रिंस 6 घंटे में हारे 23 अरब रुपए और अपनी 5 पत्नियां)

सरकार के आदेश में कहा गया है कि डॉक्टरों से लेकर राजनेता भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे घबराकर अब किशोरियां जरूरत के समय भी डॉक्टर से संपर्क नहीं करेंगी। हालांकि रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कर दिया है कि डॉक्टर्स को इस आदेश का पालन करना होगा और उन्हें पुलिस को 16 साल की सभी लड़कियों के वर्जिनिटी जाने, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन सहित अन्य जानकारी देनी होगी।

इस ऑर्डर के अनुसार डॉक्टर्स को लड़कियों के हाइमन की जांच करनी होगी। इसके लिए रूस की इनवेस्टिगेटिव कमिटी ने सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स को कहा है कि वे 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की यौन गतिविधियों को लेकर प्रमाण इकट्ठे करें। फैसले के विरोध में कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ऐसा करने के बाद लड़कियां क्लिनिक जाने से बचेंगी और सेक्शुअलिटी ट्रांसमिटेड बीमारियों को भी छिपाने लगेंगी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement