Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

ट्रंप के जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले जर्मनी में हिंसक प्रदर्शन

सात पुलिस अधिकारियों और दो प्रदर्शनकारियों सहित नौ लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने ट्वीटर पर बताया कि पुलिस ने लाउडस्पीकर की मदद से नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को नकाब हटाने को कहा था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नकाब नहीं हटाया

Bhasha Bhasha
Published on: July 07, 2017 11:30 IST
g20-protest-hamburg- India TV Hindi
g20-protest-hamburg

हैम्बर्ग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं लेकिन यहां आने से पहले ही उनके खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया है। यहां पुलिस और पूंजीवाद विरोधी नकाबपोश कार्यकर्ताओं के बीच झाड़प हो गई, कार्यकर्ता बोतल और पत्थर फेंक रहे थे। हैम्बर्ग में कल भूमंडलीकरण के खिलाफ 12,000 लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा 1,000 धुर वामपंथी लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार करने के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया।

पुलिस महिला प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि सात पुलिस अधिकारियों और दो प्रदर्शनकारियों सहित नौ लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने ट्वीटर पर बताया कि पुलिस ने लाउडस्पीकर की मदद से नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को नकाब हटाने को कहा था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नकाब नहीं हटाया और पुलिस पर सामान फेंकने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने इन लोगों को अन्य प्रदर्शनकारियों से अलग करने का फैसला किया।

हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्य मार्च : वेलकम टू हेल: को वापस ले लिया गया लेकिन हजारों लोग रात होने तक यहां डटे रहे। दो दिवसीय जी20 सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन आज यहां शुरू हो रहा है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement