Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नर्व एजेंट के शिकार पूर्व रूसी जासूस स्क्रीपल को अस्पताल से मिली छुट्टी

अपने घर के पास हुए एक रासायनिक हमले के शिकार पूर्व रूसी जासूस सर्जेई स्क्रीपल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 18, 2018 18:53 IST
Former Russian spy Sergei Skripal discharged from hospital | AP File- India TV Hindi
Former Russian spy Sergei Skripal discharged from hospital | AP File

लंदन: अपने घर के पास हुए एक रासायनिक हमले के शिकार पूर्व रूसी जासूस सर्जेई स्क्रीपल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें एक ‘नर्व एजेंट’ के जरिए करीब 2 महीने पहले जहर दिया गया था। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया को 4 मार्च को ब्रिटिश शहर सेलिसबरी में अचेत पाया गया था। उनकी हालत कई हफ्तों तक नाजुक बनी रही। यूलिया के स्वास्थ्य में उनके पिता की तुलना में कहीं अधिक तेजी से सुधार हुआ और उन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे गई थी।

सेलिसबरी जिला अस्पताल ने शुक्रवार को बताया कि दोनों रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए अज्ञात स्थान पर ले जा गया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन का दावा है कि स्क्रीपल और यूलिया को जहर देने के पीछे रूस का हाथ है हालांकि मास्को ने इससे इनकार किया है। आपको बता दें कि जहर से स्क्रीपल के पालतू जानवरों की भी मौत हो गई थी। स्क्रीपल एवं उनकी बेटी की भी जहर के संपर्क में आने के बाद स्थिति काफी खराब थी और वे मौत के मुंह में लगभग पहुंच ही गए थे।

इस मामले के चलते रूस एवं पश्चिमी देशों में संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। यूरोप के कई देशों ने अपने यहां से बड़ी संख्या में रूसी राजनयिकों को बाहर कर दिया था। अमेरिका ने भी इस घटना के विरोध में अपने यहां से बड़ी संख्या में रूसी राजनयिकों की छुट्टी की थी। वहीं, रूस ने भी इसके जवाब में कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement