Friday, April 26, 2024
Advertisement

उत्तरी पेरिस में पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी : सूत्र

पेरिस: पेरिस के एक उत्तरी उपनगर में आतंकवाद रोधी एक पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इससे पांच दिन पहले पेरिस में हुए फ्रांस के इतिहास के सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की

Bhasha Bhasha
Published on: November 18, 2015 10:58 IST
उत्तरी पेरिस में...- India TV Hindi
उत्तरी पेरिस में पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी

पेरिस: पेरिस के एक उत्तरी उपनगर में आतंकवाद रोधी एक पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इससे पांच दिन पहले पेरिस में हुए फ्रांस के इतिहास के सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी। जांच से जुड़े एक सूत्र ने आज बताया कि सेंट-डेनिस में पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी हुई लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि यह अभियान किसे निशाना बनाकर शुरू किया गया था। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस अभियान में एक विशेष सशस्त्र कार्रवाई इकाई ने भाग लिया। दमकलकर्मियों ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement