Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पेरिस: पुलिस कार्रवाई के दौरान मरे लोगों की डीएनए जांच

पेरिस: फ्रांस में विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि उपनगर सैंट डेनिस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान मरे दो लोगों में पेरिस आतंकवादी हमलों में शामिल रहा मुख्य आतंकवादी

IANS IANS
Updated on: November 19, 2015 16:28 IST
पेरिस: पुलिस कार्रवाई...- India TV Hindi
पेरिस: पुलिस कार्रवाई के दौरान मरे लोगों की डीएनए जांच

पेरिस: फ्रांस में विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि उपनगर सैंट डेनिस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान मरे दो लोगों में पेरिस आतंकवादी हमलों में शामिल रहा मुख्य आतंकवादी भी शामिल है या नहीं। 'बीबीसी' की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बुधवार को पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारा था। इस र्कारवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों का निशाना 13 नवंबर के आतंकवादी हमले के संदिग्ध और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नुमाइंदे अब्देलहामिद अबाउद (27) पर था।

पुलिस कार्रवाई मे अब्देलहामिद के मारे जाने की है सूचना

विभिन्न मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के दौरान अब्देलहामिद मारा गया। हालांकि पूर्व में पेरिस के अभियोजक फ्रांस्वा मोलिन्स ने कहा था कि वह 'मारे गए लोगों की सटीक एवं निश्चित संख्या और उनकी पहचान की बाबत जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन कम से कम दो लोग मारे गए हैं।'

मारे गए दो लोगों की जानकारी के लिए डीएनए टेस्ट

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मारे गए दो लोगों की पहचान की बाबत पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए उनका डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उसने स्वयं को बम से उड़ा दिया था। फ्रांस में अब भी आपातकाल लागू है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement