Friday, April 19, 2024
Advertisement

हॉलीवुड की ऐक्ट्रेस मेगान मार्कल से होगी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी

उनकी शादी 2018 के वसंत में होने का कार्यक्रम है और यह प्रेमी जोड़ा लंदन स्थित केंसींगटन पैलेस के नॉटिंगम कॉटेज में अपना घर बसाएगा...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 27, 2017 19:45 IST
Meghan Markle and Prince Harry- India TV Hindi
Meghan Markle and Prince Harry | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की शादी अमेरिकी एक्ट्रेस मेगान मार्कल से अगले साल होने जा रही है। उन्होंने सोमवार को ऐलान किया कि इस महीने की शुरूआत में उनकी सगाई हुई है। उनकी शादी 2018 के वसंत में होने का कार्यक्रम है और यह प्रेमी जोड़ा लंदन स्थित केंसींगटन पैलेस के नॉटिंगम कॉटेज में अपना घर बसाएगा।

क्लियरेंस हाउस ने हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की ओर से एक बयान में कहा कि प्रिंस ऑफ वेल्स राजकुमार हैरी और मार्कल की सगाई की घोषणा कर खुश हैं। शादी 2018 के वसंत में होगी। शादी के दिन के बारे में और ब्योरा आने वाले समय में बताया जाएगा। गौरतलब है कि मार्कल एक अदाकारा और तलाकशुदा महिला हैं। वह एक ब्लॉगर भी हैं और अपनी वेबसाइट पर धरोहर के बारे में लिखती हैं। वह संयुक्त राष्ट्र की एक महिला वकील भी हैं। 

मार्कल ने लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र के साथ अभियान भी चलाया है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर टाइम मैग्जीन में भी लिखा है। जनवरी में उन्होंने भारत की यात्रा की थी। हैरी 36 साल की मार्कल से जुलाई 2016 से मिल-जुल रहे थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने शाही जोड़ी को तहे दिल से बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके भविष्य के लिए अपार खुशियों की शुभकामना देती हूं।’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement