Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ब्रिटेन के सशस्त्र बलों ने हिंदू समुदायों के साथ रक्षा बंधन मनाया

ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के कर्मियों ने देश के हिंदू समुदायों के साथ पिछले कुछ हफ्तों में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 08, 2017 8:03 IST
Britain armed forces celebrate raksha bandhan with Hindu...- India TV Hindi
Britain armed forces celebrate raksha bandhan with Hindu communities

लंदन: ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के कर्मियों ने देश के हिंदू समुदायों के साथ पिछले कुछ हफ्तों में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया है। यूके आर्म्ड फोर्सेज हिंदू नेटवर्क ने रक्षा बंधन समारोहों का आयोजन किया। लंदन में रक्षा मंत्रालय में आज यह त्योहार मनाया गया। इसके अलावा न्यूकैसल, स्विनडन, लिवरपूल और लंदन में कई मंदिरों में लोग गये। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री अर्ल होवे ने बताया, हमने एक दूसरे को रंग बिरंगी राखियां बांधी। यह एक अनोखा अवसर है जो हमें अपने महान हिंदू समुदाय और सशस्त्र बलों को एक साथ जोड़ने के बहुआयामी संबंधों की याद दिलाता है। खुद की सुरक्षा के लिए हमें अवश्य एकजुट रहना चाहिए। उन लोगों के बारे में बात करनी चाहिए जो सहिष्णुता, निष्पक्षता और गरिमा में यकीन रखते हैं। (आतंकी हाफिज ने किया राजनीति में प्रवेश, MMLP को किया लॉन्च)

लंदन स्थित रक्षा मंत्रालय मुखयालय में सशस्त्र बलों, रक्षा मंत्रालय के कर्मियों और सिविल सेवकों की कलाई पर राखी बंधी थी। हिंदू काउंसिल यूके और हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन सहित विभिन्न सामुदायिक संगठनों के सदस्यों ने एकजुट होकर यह त्योहार मनाया। साथ में, चीफ ऑफ डिफेंस पीपुल- लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड नुगी भी थे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हिंदुओं ने समय समय पर और ब्रिटेन की रक्षा में योगदान दिया है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पौने दो लाख हिंदुओं को विदेशों में तैनात किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में 12.5 लाख हिंदुओं ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement