Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

यूरोप के इस देश ने बुर्के पर लगाया बैन, मुस्लिम समूहों ने की आलोचना

फ्रांस व बेल्जियम ने बुर्का पर प्रतिबंध 2011 में लागू किया था। अब इस यूरोपीय देश ने भी बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 01, 2017 18:28 IST
Representational Image- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

वियना: ऑस्ट्रियाई सरकार ने पूरे चेहरे को ढकने वाले नकाब या बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ मुस्लिम समूहों ने सरकार के इस कदम की आलोचना शुरू कर दी है। ऑस्ट्रिया में सार्वजनिक जगहों पर पूरी तरह से चेहरे को ढकने वाले नकाब पर प्रतिबंध से संबंधित कानून रविवार से प्रभावी हो गया। इस तरह अब महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर नकाब नहीं पहन सकेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कानून में कहा गया है कि माथे से ठोड़ी तक का चेहरा जरूर दिखना चाहिए। सरकार के मुताबिक, यह ऑस्ट्रियाई मूल्यों की सुरक्षा के लिए है।

यह कानून इस महीने के अंत में होने वाले आम चुनाव से पहले लागू किया गया है और माना जा रहा है कि इससे धुर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी को लाभ पहुंच सकता है। मुस्लिम समूहों ने इस कानून की आलोचना की है। मुस्लिम समूहों ने कहा है कि सिर्फ 150 ऑस्ट्रियाई मुस्लिम महिलाएं पूरे चेहरे का बुर्का पहनती हैं। कानून मुस्लिमों के परदे बुर्का या नकाब पर प्रतिबंध लगाता है, लेकिन साथ ही यह मेडिकल फेस मास्क व जोकरों के मेकअप पर भी प्रतिबंध लगाता है।

फ्रांस व बेल्जियम ने बुर्का पर प्रतिबंध 2011 में लागू किया था और इसी तरह का कदम नीदरलैंड (डच) की संसद उठाने जा रही है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि जहां तक कानूनी रूप से संभव हो सके जर्मनी में पूरी तरह से चेहरे को ढकने वाले नकाब पर प्रतिबंध लागाया जाना चाहिए। ब्रिटेन में नकाब या बुर्का पर कोई पाबंदी नहीं है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement