Saturday, April 20, 2024
Advertisement

लेजर भौतिकी के क्षेत्र में आविष्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की गई। लेजर भौतिकी क्षेत्र में किए गए आविष्कारों के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 02, 2018 17:21 IST
लेजर भौतिकी, नोबेल पुरस्कार, भौतिकी में नोबेल पुरस्कार- India TV Hindi
लेजर भौतिकी के क्षेत्र में आविष्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार 

स्टॉकहोम: भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की गई। लेजर भौतिकी क्षेत्र में किए गए आविष्कारों के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। 

अमेरिका के आर्थर अश्किन को पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा और फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को साझे रूप से पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा मिलेगा। इन वैज्ञानिकों के आविष्कार ने उद्योग और चिकित्सा के क्षेत्र में अतिउन्नत मशीन के निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर दिया है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement