Thursday, April 25, 2024
Advertisement

करप्‍शन पर मलेशिया में चला हथौड़ा, भ्रष्टाचार के धन से खरीदे गए जहाज करेगा नीलाम

मलेशिया की सरकार ने देश के निवेश कोष में अरबों डॉलर के हेरफेर के बाद उस धन से खरीदे गए महंगे जहाज की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 29, 2018 13:50 IST
Yacht- India TV Hindi
Yacht

भ्रष्‍टाचार पर मलेशिया की सरकार ने हंटर चलाना शुरू कर दिया है। मलेशिया की सरकार ने देश के निवेश कोष में अरबों डॉलर के हेरफेर के बाद उस धन से खरीदे गए महंगे जहाज की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी। नीलामी प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। 

इंडोनेशिया ने अमेरिका के एफबीआई की मदद से फरवरी में बाली के निकट इस जहाज ‘इक्वेनिमिटी’ को जब्त कर लिया था। तीन महीने पहले उसने 25 करोड़ डॉलर का यह जहाज लौटा दिया था। 

घोटाले की जांच कर रही विभिन्न विदेशी एजेंसियों में से एक अमेरिकी न्याय विभाग ने गबन का पैसा वसूलने के लिए जब्त की जा सकने वाली संपत्तियों की सूची में इस जहाज को भी शामिल किया था । 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement