Thursday, April 25, 2024
Advertisement

इंडोनेशिया: महिला को आजान की तेज आवाज की शिकायत करने पर जेल की सजा

इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 21, 2018 23:44 IST
चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
Image Source : PTI चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

मेदान:  मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में मस्जिद से होने वाली आज़ान की तेज आवाज की शिकायत करने पर एक महिला को 18 महीने की जेल की सजा दी गई है। विवादित ईशानिंदा कानून के तहत दोषसिद्धि का यह नया मामला है। मेलिआना (44) जातीय चीनी बौद्ध हैं। उन्हें इलाके की मस्जिद में साउंड सिस्टम को हल्का करने को कहा था जिस वजह उन्होंने इस्लाम को ‘अपमानित’ करने का दोषी ठहराया गया है। द्वीप समूह में तकरीबन 800,000 मस्जिदें हैं और इनमें दिन में पांच बार आजान होती है। 

आज का फैसला इस आशंका को बड़ा सकता है कि इंडोनेशिया का उदार इस्लाम कट्टरपंथ के प्रभाव में आ रहा है। सुमात्रा द्वीप के मेदान शहर की अदालत ने कहा कि दो साल पहले महिला की टिप्पणी की वजह से दंगे भड़क गए थे और क्रोधित मुस्लिम भीड़ ने बौद्ध मंदिरों में तोड़फोड़ की थी। बचावकर्ता के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्कील फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। यह मुल्क आधिकारिक तौर पर बहुलवादी है और हिन्दू, ईसाई और बौद्ध धर्म सहित छह मजहबों को मान्यता देता है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement