Saturday, April 27, 2024
Advertisement

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने खोला लंबी उम्र का राज

दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले 112 साल के मसाजो नोनाका के परिवार ने उनकी बड़ी उम्र का राज मिठाई और गर्म पानी से नहाने को बताया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 10, 2018 16:34 IST
The oldest man in the world 
 - India TV Hindi
The oldest man in the world  

तोक्यो: दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले 112 साल के मसाजो नोनाका के परिवार ने उनकी बड़ी उम्र का राज मिठाई और गर्म पानी से नहाने को बताया। अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विशेष सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने के महज कुछ महीने पहले 25 जुलाई 1905 को नोनाका का जन्म हुआ था। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में उनके घर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें धरती पर सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स का प्रमाण पत्र दिया। नोनाका अपने परिवार के साथ रहते हैं। (कतर को 30 करोड़ की गाइडेड मिसाइलें बेचेगा अमेरिका )

उनकी पोती यूको नोनाका ने कहा , ‘‘ उन्हें कहीं आने जाने के लिये व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है लेकिन उनकी हालत अच्छी है। ’’ उन्होंने एएफपी को बताया , ‘‘ वह किसी भी तरह की मिठाई खाना बेहद पसंद करते हैं फिर चाहे वह जापानी हो या पश्चिमी शैली की। ’’ वह रोज अखबार पढ़ते हैं और गर्म पानी के सोते में नहाते हैं। उनके सात भाई और एक बहन हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक उन्होंने 1931 में हतसुनो से विवाह किया था और उनसे उनके पांच बच्चे हैं। संगठन ने कहा कि फरवरी में 113 साल की उम्र में स्पेन के फ्रांसिस्को नूनेज ओलीवेरा के निधन के बाद नोनाका को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स होने का प्रमाण पत्र मिला है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement