Saturday, April 20, 2024
Advertisement

गिरफ्तारी के 3 महीने बाद रिहा हुए सऊदी अरब के ‘वॉरेन बफेट’ प्रिंस अल-वलीद

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में गिरफ्तारी के तीन महीने बाद सऊदी अरब ने शनिवार को प्रिंस अलवलीद बिन तलाल को रिहा कर दिया...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 27, 2018 19:59 IST
Saudi billionaire Prince Alwaleed bin Talal | AP Photo- India TV Hindi
Saudi billionaire Prince Alwaleed bin Talal | AP Photo

रियाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में गिरफ्तारी के तीन महीने बाद सऊदी अरब ने शनिवार को प्रिंस अलवलीद बिन तलाल को रिहा कर दिया। अरबपति कारोबारी प्रिंस अलवलीद के एक व्यापारिक सहयोगी ने यह जानकारी दी। सहयोगी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘वह (प्रिंस अलवलीद) बाहर हैं।’ प्रिंस अलवलीद की गिरफ्तारी को कथित भ्रष्टाचार के अलावा क्राउन प्रिंस सलमान की ताजपोशी का रास्ता साफ करने के तौर पर भी देखा जा रहा था।

सऊदी अरब के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले प्रिंस अलवलीद उन 350 संदिग्धों में शामिल थे जिन्हें बीते 4 नवंबर से ही रियाद के लग्जरी रिट्ज-कार्लटन होटल में हिरासत में रखा गया था। प्रिंस अलवलीद के अलावा कई बड़े कारोबारियों और मंत्रियों को हिरासत में रखा गया था और उनमें से ज्यादातर अब भी हिरासत में हैं। प्रिंस अलवलीद होटल से रिहा की गई चुनिंदा हस्तियों में शामिल हो गए हैं। उन्हें किस शर्त पर रिहा किया गया, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने टिप्पणी करने के एएफपी के अनुरोध पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों ने अपनी रिहाई की एवज में वित्तीय समझौते किए, जिससे सरकारी खजाने को 100 अरब अमेरिकी डॉलर की आमदनी हो सकती है। वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान ने बुधवार को दावोस में अल-अरबिया टीवी को बताया था कि इतनी बड़ी रकम सरकारी खजाने में आने से इस महीने किंग सलमान की ओर से घोषित करोड़ों डॉलर के पैकेज के वित्तपोषण में मदद मिल सकती है, जिसका मकसद नागरिकों को रहन-सहन की बढ़ती लागत से थोड़ी राहत दिलाना है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement