Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

सैटेलाइट लिखना नहीं आता और इमरान का विज्ञान मंत्री बांट रहा है चंद्रयान पर ज्ञान

इसरो के कंट्रोल रूम से लैंडर 'विक्रम' का संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद हुसैन चौधरी अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए सैटेलाइट की स्पेलिंग ही गलत लिख गए।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 07, 2019 5:17 IST
इमरान के विज्ञान...- India TV Hindi
इमरान के विज्ञान मंत्री फवाद हुसैन चौधरी को नहीं आती सैटेलाइट की स्पेलिंग

नई दिल्ली: इसरो के कंट्रोल रूम से लैंडर 'विक्रम' का संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद हुसैन चौधरी अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए सैटेलाइट की स्पेलिंग ही गलत लिख गए। जिसके बाद उनकी जगहसाई हो रही है। वैसे फवाद चौधरी ने भारत के मून मिशन पर बेहूदा ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना डियर “एंडिया”। उन्होंने मिशन एंड होने के कारण व्यंग्य में इंडिया को “एंडिया” लिख दिया और सैटेलाइट की स्पेलिंग की गलत लिख गए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त इसरो के चेयरमैन पी सिवान और इसरो की टीम को ढांढस बंधा रहे थे। फवाद चौधरी ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मोदीजी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे कि वह राजनेता के बजाय एस्ट्रोनॉट हों। लोकसभा को उनसे पूछना चाहिए एक गरीब देश के 900 करोड़ रुपए क्यों बर्बाद कर दिए।' जाहिर है फवाद इसरो के उस महान प्रयास को सिरे से नजरअंदाज कर रहे थे, जिसके तहत चांद की सतह से महज 2.1 किमी दूर लैंडर विक्रम का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा।

इमरान के विज्ञान मंत्री फवाद हुसैन चौधरी को नहीं आती सैटेलाइट की स्पेलिंग

इमरान के विज्ञान मंत्री फवाद हुसैन चौधरी को नहीं आती सैटेलाइट की स्पेलिंग

 

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement