Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में लगा मार्शल लॉ, कई अधिकारों पर लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनबा में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब से खैबर पख्तूनबा में सेना का राज चलेगा।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 18, 2019 20:41 IST
Pakistani General Qamar Javed Bajwa- India TV Hindi
Pakistani General Qamar Javed Bajwa

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनवा में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। मार्शल लॉ लागू करने का मतलब है कि अब से खैबर पख्तूनबा पूरी तरह से सेना के अधीन होगा। इससे खैबर पख्तूनवा के लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाले कई अधिकार भी खत्म हो जाएंगे। जहां मार्शल लॉ लागू होता है वहां पर सेना का शासन चलता है और अब पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से खैबर पख्तूनवा में मार्शल लॉ लागू कर दिया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनवा वह इलाका है जो बंटवारे के समय पाकिस्तान के साथ नहीं बल्कि भारत के साथ रहना चाहता था। यहां के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। यहां से कई मौकों पर विरोध की आवाजें उठती रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सरकार ने यहां के लोगों की आवाज दबाने के लिए मार्शल लॉ लागू किया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement