Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी चेतावनी, प्रतिबंध नहीं हटाए तो बनते रहेंगे परमाणु बम

उत्तर कोरिया ने उसके खिलाफ हाल ही में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका की आलोचना करते हुए उसे कड़ी चेतावनी दी है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 17, 2018 10:20 IST
Donald Trump and Kim Jong Un | AP- India TV Hindi
Donald Trump and Kim Jong Un | AP File

सियोल: उत्तर कोरिया ने उसके खिलाफ हाल ही में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका की आलोचना करते हुए उसे कड़ी चेतावनी दी है। किम जोंग उन की सरकार ने कहा है कि अमेरिका की यह नीति कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण का रास्ता हमेशा के लिए बंद कर सकती है। उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका यह वहम छोड़ दे कि उसके दबाव में आकर परमाणु अस्त्रों का निर्माण बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका और उत्तर कोरिया में संबंध सुधरने शुरू हुए थे, लेकिन अब फिर से इसमें गिरावट देखी जा रही है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की ओर से रविवार को चेतावनी आने से कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने कहा था कि मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में वह उत्तर कोरिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है। जिन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा है, उनमें उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का दाहिना हाथ माने जाने वाले चोए रयोंग हाये भी शामिल हैं। 

सरकारी संवाद समिति केसीएनए में जारी बयान के अनुसार, उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि अमेरिका का विदेश मंत्रालय ‘डीपीआरके-अमेरिका के संबंधों को वहीं ले जाना चाहता है जहां ये पिछले वर्ष थे।’

बयान में कहा गया कि यदि वॉशिंगटन को लगता है कि प्रतिबंध और दबाव बढ़ाने से उत्तर कोरिया परमाणु अस्त्र त्यागने को विवश हो जाएगा तो यह बहुत बड़ी गलती है क्योंकि इस तरह की नीति अपनाने से कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement