Friday, April 26, 2024
Advertisement

भारत की NSG सदस्यता के खिलाफ शरीफ ने 17 देशों को पत्र लिखा था: अजीज

पाकिस्तान ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) की सदस्यता मिलने से रोकने के लिए गहन कूटनीतिक प्रयास किया था।

IANS IANS
Updated on: June 27, 2016 20:01 IST
sartaj aziz- India TV Hindi
sartaj aziz

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) की सदस्यता मिलने से रोकने के लिए गहन कूटनीतिक प्रयास किया था। यहां तक कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसके लिए 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखा था। पाकिस्तान के विदेशी मामलों के शीर्ष सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को यह कहा। अजीज ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय में मीडिया से कहा, "प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस मामले में विभिन्न देशों के 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखे थे, जो कि रिकॉर्ड में है।"

पिछले सप्ताह भारत NSG की सदस्यता हासिल करने में नाकाम रहा था। चीन के नेतृत्व में कई सदस्य देशों ने एनएसजी में प्रवेश के लिए परमाणु अप्रसार संधि (NPT) की शर्त पूरी करने पर जोर दिया था।

अजीज का यह बयान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया के बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अन्य देशों का समर्थन मांग रहा है। उन्होंने साथ ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान की गुटबाजी के दावों का खंडन भी किया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement