Friday, April 26, 2024
Advertisement

महिला ने किए एक्स बॉयफ्रेंड के टुकड़े, गोश्त की बिरयानी बनाकर पाकिस्तानी मजदूरों को दी दावत

महिला ने बॉयफ्रेंड को पहले अपने घर बुलाया और फिर उसका मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वह इतने पर ही नहीं रुकी, इसके बाद उसने उसके मांस से बिरयानी बनाई और वहां पास में काम कर रहे मजदूरों को खिला दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 22, 2018 8:52 IST
महिला ने किए एक्स बॉयफ्रेंड के टुकड़े, गोश्त की बिरयानी बनाकर पाकिस्तानी मजदूरों को दी दावत- India TV Hindi
महिला ने किए एक्स बॉयफ्रेंड के टुकड़े, गोश्त की बिरयानी बनाकर पाकिस्तानी मजदूरों को दी दावत

नई दिल्ली: यूएई में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां प्यार में मिले धोखे से निराश एक महिला पर बदले की ऐसी सनक चढ़ी कि उसने अपने बॉयफ्रेंड की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव से पारंपरिक व्यंजन बना मजदूरों को खिला दिया। जो इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि उन्हें जानवर का नहीं बल्कि इंसानी मांस खिलाया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बॉयफ्रेंड को पहले अपने घर बुलाया और फिर उसका मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वह इतने पर ही नहीं रुकी, इसके बाद उसने उसके मांस से बिरयानी बनाई और वहां पास में काम कर रहे मजदूरों को खिला दी। इसके अलावा मांस के जो टुकड़े बचे वो उसने पड़ोस में कुत्तों को खिला दिया। घटना कुछ महीने पुरानी है लेकिन यह प्रकाश में तब आया जब बॉयफ्रेंड का भाई उसकी तलाश में महिला के घर पहुंचा।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 वर्षीय मोरक्कन महिला ने अल अइन कोर्ट में कबूल किया कि उसने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड का कत्ल कर टुकड़े किए हैं। महिला इस बात से नाराज थी कि उसका बॉयफ्रेंड सात साल से उसके साथ रिलेशन में था लेकिन शादी किसी दूसरी महिला से करने वाला था इसलिए महिला ने ग्राइंडर की मदद से शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए।

पुलिस को महिला के घर के ग्राइंडर में मृतक के दांत मिले थे जिसके डीएनए टेस्ट से आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। आरोपी महिला ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद अपने एक दोस्त की मदद से पूरे घर की सफाई की थी। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement