Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

भारत-मालदीव के संबंध इतिहास से पुराने, हम एक गुलशन के फूल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दोबारा प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव द्वारा शनिवार को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’’ से सम्मानित किया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 08, 2019 20:12 IST
Narendra Modi in Maldives- India TV Hindi
Image Source : PTI Narendra Modi in Maldives

माले: दोबारा प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव द्वारा शनिवार को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को दी जा रही महत्ता को दर्शाती है। मोदी का माले हवाईअड्डे पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने स्वागत किया। इस यात्रा का मकसद हिंद महासागर द्वीपसमूह के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। इससे पहले विदेश मंत्री शाहिद ने मोदी की यात्रा के मद्देनजर टि्वटर पर कहा था कि ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है।

मालदीव की संसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

- हम सामुद्रिक पड़ोसी हैं। हम मित्र हैं। और दोस्तों में कोई छोटा और बड़ा, कमज़ोर और ताकतवर नहीं होता। शांत और समृद्ध पड़ौस की नींव भरोसे, सद्भावना और सहयोग पर टिकी होती है: पीएम मोदी

- भारत अपनी शक्ति और क्षमताओं का उपयोग केवल अपनी समृद्धि और सुरक्षा के लिए ही नहीं करेगा। बल्कि इस क्षेत्र के अन्य देशों की क्षमता के विकास में, आपदाओं में उनकी सहायता के लिए, तथा सभी देशों की साझा सुरक्षा, संपन्नता और उज्ज्वल भविष्य के लिए करेगा: पीएम मोदी

- अब भारत के सहयोग से माले की सड़कें ढाई हज़ार एलईडी street lights के दूधिया प्रकाश में नहा रही हैं और 2 लाख एलईडी बल्ब मालदीव वासियों के घरों और दुकानों को जगमगाने के लिए आ चुके हैं: पीएम मोदी

- आतंकवाद हमारे समय की बड़ी चुनौती है। आतंकवादियों के न तो अपने बैंक होते हैं और ना ही हथियारों की factory, फिर भी उन्हें धन और हथियारों की कभी कमी नहीं होती। आतंकवाद की State sponsorship सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है: पीएम मोदी

- यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग अभी भी good terrorist और bad terrorist का भेद करने की गलती कर रहे हैं। पानी अब सिर से ऊपर निकल रहा है। 

आतंकवाद और radicalisation से निपटना विश्व के नेतृत्व की सबसे खरी कसौटी है: पीएम मोदी

- आज आपके बीच मैं ज़ोर देकर कहना चाहता हूं कि मालदीव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत और हर भारतीय आपके साथ था, है और रहेगा: पीएम मोदी

- मैं उन सभी उपायों को विशेष महत्व देता हूँ जिनसे people-to-people exchanges को बढ़ावा मिले। अत: मुझे विशेष खुशी है कि हमने आज दोनों देशों के बीच ferry service पर समझौता किया है: पीएम मोदी

- मालदीव में स्वतंत्रता, लोकतंत्र, खुशहाली और शांति के संबंध में भारत मालदीव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है: पीएम मोदी

- भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने हैं। सागर की लहरें हम दोनों देशों के तटों को पखार रही हैं। ये लहरें हमारे लोगों के बीच मित्रता का संदेश-वाहक रही हैं। हमारी संस्कृति इन तरंगों की शक्ति लेकर फली-फूली हैं: पीएम मोदी

- यह सदन, ईंट-पत्थर से बनी सिर्फ एक इमारत नहीं है। यह लोकतंत्र की वो ऊर्जा भूमि है जहां देश की धड़कने आपके विचारों और आवाज़ में गूंजती है: पीएम मोदी

- यहां अलग-अलग विचारधारा और दलों के सदस्य देश में लोकतंत्र, विकास और शांति के लिए सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलते हैं। ठीक उसी तरह, जैसे कुछ महीने पहले मालदीव के लोगों ने एकजुट हो कर दुनिया के सामने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की: पीएम मोदी

- आज मालदीव की इस मजलिस में, आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। मजलिस ने मुझे निमंत्रण देने का निर्णय, सम्माननीय नशीद जी के स्पीकर बनने के बाद अपनी पहली ही बैठक में लिया। आपके इस जेस्चर ने हर भारतीय के दिल को छू लिया है और उनका सम्मान और गौरव बढ़ाया है: पीएम मोदी

- मालदीव यानी हज़ार से अधिक द्वीपों की माला, मालदीव हिन्द महासागर का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक नायब नगीना है। इसकी असीम सुन्दरता और प्राकृतिक सम्पदा हजारों साल से आकर्षण का केंद्र रही है: पीएम मोदी

- भारत-मालदीव एक गुलशन के फूल, मालदीव दुनिया का नायाब नमूना है: पीएम मोदी

- भारत-मालदीव के संबंध इतिहास से पुराने, हमारे व्यापारिक संबंध सालों पुराने: पीएम मोदी

- मालदीव में मैंने लोकतंत्र की ऊंर्जा महसूस की, मलदीव का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल: पीएम मोदी

- मालदीव के लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत साथ है: पीएम मोदी

- आपकी कामयाबी दुनिया के लिए मिसाल है, नेबरहुड फर्स्ट हमारी प्राथमिकता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान

- भारत और मालदीव के बीच विकास साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमने मालदीव के आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने वाली परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है: पीएम मोदी

- आज मुझे मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करके, आप सबने मुझे ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष को एक नया गौरव दिया है: पीएम मोदी

- भारत किसी भी प्राकृतिक आपदा या अन्य कोई भी समस्या हो, उसमें हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि मालदीव की उनकी यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति को दी जा रही महत्ता को दर्शाती है। मोदी ने कहा कि भारत, मालदीव को अहम साझेदार मानता है जिसके साथ उसके गहरे ऐतिहासिक और संस्कृतिक संबंध हैं। मोदी राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नवंबर में मालदीव आए थे। 

मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। शाहिद ने ट्वीट में ‘नमस्कार और स्वागतम’ शब्द का भी इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव की उनकी यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की महत्वपूर्ण नीति को दर्शाता है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement