Thursday, April 25, 2024
Advertisement

किम जोंग-उन ने लिया अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 16, 2019 12:00 IST
किम जोंग-उन ने लिया अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प- India TV Hindi
Image Source : AP PHOTO किम जोंग-उन ने लिया अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प

सियोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम को सफेद घोड़े पर ‘माउंट पाइकेतो’ जाते दिखाया। 

कोरियाई प्रायद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं। किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर यहां आते हैं। सियोल और वाशिंगटन के साथ कूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे। 

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम ने निकटवर्ती निर्माणाधीन स्थलों का दौरा भी किया और परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से उनके देश पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना भी की। 

एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘अमेरिकी नेतृत्व वाले (उत्तर कोरिया के प्रति) शत्रुतापूर्ण बलों ने कोरियाई लोगों पर जो दुख बरपाया है, वह उनके गुस्से में बदल गया है।’’ उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता इस महीने की शुरुआत में बेनतीजा रही थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement