Saturday, April 27, 2024
Advertisement

अमेरिका, रूस तनाव के बीच आईएसएस के अंतरिक्षयात्री पृथ्वी पर लौटे

अमेरिका और रूस में तनाव के बीच अमेरिका के दो और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने छह महीने का अभियान समाप्त करके बृहस्पतिवार को पृथ्वी पर लौट आये।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 04, 2018 23:14 IST
ISS astronauts, US-Russia- India TV Hindi
Image Source : REUTERS ISS astronauts return to Earth amid US-Russia tensions

अस्ताना (कजाखिस्तान): अमेरिका और रूस में तनाव के बीच अमेरिका के दो और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने छह महीने का अभियान समाप्त करके बृहस्पतिवार को पृथ्वी पर लौट आये। नासा अंतरिक्षयात्री ड्रियू फ्यूस्टेल और रिकी अर्नोल्ड तथा रोसकोसमोस के ओलेग आर्तिमयेव अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर कजाखिस्तान के कजाख नगर के दक्षिणपूर्व में उतरे।

यह अंतरिक्ष यात्री ऐसे समय में वापस आए हैं जब रूस और अमेरिका के अधिकारी अंतरिक्ष स्टेशन पर लगे एक रूसी अंतरिक्ष यान में एक रहस्यमय छेद सामने आने की जांच कर रहे हैं। इस छेद का पता अगस्त में चला था जिससे आईएसएस पर वायु रिसाव हुआ था, हालांकि उसे तत्काल सील कर दिया गया था।

इस सप्ताह रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दमित्रि रोगोजिन ने कहा था कि जांचकर्ताओं का मानना है कि छोटा छेद जानबूझकर बनाया गया था और उक्त छेद विनिर्माण दोष नहीं था। गत महीने रूसी समाचारपत्र ‘कोमेरसेंत’ ने खबर दी थी कि एक जांच में इस संभावना का पता लगाया कि अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने जानबूझकर छेद किया था ताकि एक बीमार सहयोगी को वापस घर भेजा जा सके। रूसी अधिकारियों ने हालांकि बाद में इससे इनकार कर दिया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement