Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

इंडोनेशिया के लोम्बोक में फिर आया भूकंप, दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग

इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप पर धरती एक बार फिर से हिल गई। इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता मापी गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 19, 2018 15:43 IST
Indonesia: Magnitude 6.3 earthquake shakes Lombok island | AP File- India TV Hindi
Indonesia: Magnitude 6.3 earthquake shakes Lombok island | AP File

जकार्ता: इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप पर धरती एक बार फिर से हिल गई। इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता मापी गई। इससे पहले आए भूकंप के तीन झटकों में इसी इलाके में 467 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे और करोडों की संपत्तियां नष्ट हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, , अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप की राजधानी मातारम से 58 किमी उत्तर पूर्व में 10 किमी गहराई में स्थित था। 

अधिकारियों ने कहा कि वे रविवार को आए भूकंप के बाद हालात का जायजा ले रहे हैं। बीबीसी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंध एजेंसी (BNPB) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो के हवाले से कहा, ‘भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने अपने घरों को छोड़ दिया।’ इलाके में 5 अगस्त को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था और इसके बाद करीब 500 से ज्यादा भूकंप के बाद के झटके (ऑफ्टरशॉक) आए थे। इसमें 9 अगस्त को 5.9 तीव्रता का एक झटका भी शामिल है। 

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 417,000 से अधिक लोगों को विस्थापित हुए हैं, 72,000 घरों, 671 स्कूलों, 52 अस्पतालों व 128 धर्मस्थलों को नुकसान पहुंचा है। 29 जुलाई को आए एक अन्य 6.4 तीव्रता के भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई थी, 355 लोग घायल हो गए थे व 1,500 इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement