Friday, April 26, 2024
Advertisement

मानव पूंजी सूचकांक में भारत का स्थान 105वां, फिनलैंड शीर्ष पर

तियांजिन (चीन): भारत विश्व आर्थिक मंच (WEF) की ताजा मानव पूंजी सूचकांक में 130 देशों की सूची में नीचे 105वें स्थान पर है। इस सूची में फिनलैंड शीर्ष पर है। यह सूचकांक इस बात संकेत

Bhasha Bhasha
Updated on: June 28, 2016 16:27 IST
india wef
- India TV Hindi
india wef

तियांजिन (चीन): भारत विश्व आर्थिक मंच (WEF) की ताजा मानव पूंजी सूचकांक में 130 देशों की सूची में नीचे 105वें स्थान पर है। इस सूची में फिनलैंड शीर्ष पर है।

यह सूचकांक इस बात संकेत है कि कौन सा देश अपने लोगों के पालन पोषण, शिक्षण-प्रशिक्षण और विकास तथा प्रतिभाओं के उपयोग में कितना आगे है।

जिनेवा के गैर सरकारी संगठन, वैश्विक आर्थिक मंच ने यहां नये चैम्पियन नाम से कराए जाने वाले वार्षिक सम्मेलन में यह रपट जारी की। तियांजिन सम्मेलन को ग्रीष्मकालीन दावोस शिखर बैठक कहा जाता है।

डब्ल्यूईएफ की इस बैठक में चीन 71वें स्थान और पाकिस्तान 118वें स्थान पर रखा गया है। बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका सूचकांक में काफी ऊपर हैं। चीन के इस शह में होने वाले सम्मेलन को गर्मियों का दावोस सम्मेलन भी कहा जाता है। पाकिस्तान 118वें स्थान पर है। सूची में बांग्लादेश, भूटान और श्रीलांका का स्थान भारत से ऊपर है। मंच ने भारत को 105वें स्थान पर रखते हुए कहा है कि देश ने अपनी मानव पूंजी की संभावनाओं का सिर्फ 57 प्रतिशत ही इस्तेमाल कर पा रहा है।

भारत पिछले साल इस सूचकांक में शामिल 124 देशों में 100वें स्थान पर था। मंच ने कहा है कि विभिन्न आयु वर्गों में शिक्षा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां बढ़ी हैं पर इसकी युवा साक्षता दर अभी सिर्फ 90 प्रतिशत है। इस मामले में भारत का विश्व में 103वां स्थान है और अन्य प्रमुख उभरते बाजारों से नीचे है।

रिपोर्ट में कहा गया है, भारत श्रम बल में महिलाओं की भागीदार में काफी पीछे है और ऐसा आंशिक तौर पर विश्व में रोजगार के मामले में स्त्री-पुरुष असमानता के मामले में अंतर अधिक होने के कारण है। सकारात्मक पक्ष यह है कि भारत को शैक्षणिक प्रणाली (39वां) की गुणवत्ता के लिहाज से बेहतर स्थान मिला है। इसके अलावा कर्मचारी प्रशिक्षण में 46वें और कुशल कर्मचारियों उपलब्धता से जुड़े संकेतक में 45वें स्थान पर है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement