Friday, April 26, 2024
Advertisement

हाफिज की गीदड़ भभकी: भारत को बताएंगे कि क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक

हाफिज ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उसने कहा कि भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की बात एक अफवाह के तौर पर फैलाई गई है।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 01, 2016 0:00 IST
Hafiz Sayeed- India TV Hindi
Image Source : PTI Hafiz Sayeed

नई दिल्ली: मुंबई समेत कई आतंकी हमलों के मास्टमाइंड हाफिज सईद सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाया हुआ है। इस ऑपरेशन में कई आतंकियों के मारे जाने से हताश हाफिज ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उसने कहा कि भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की बात एक अफवाह के तौर पर फैलाई गई है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाफिज ने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाने की लिए झूठी बातें फैलाई गई हैं। बौखलाए हाफिज ने कहा कि वो भारत को बताएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है। हाफिज सईद ने पाक की सरजमीं से भारत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उसने कहा कि कश्मीर को आजाद करना उसका लक्ष्य है और वो चाहता है कि कश्मीर से भारतीय सेना वापस जाए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement