Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर विश्वासघात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर आज अदालत में विश्वासघात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि राज्य निवेश निधि में कई लाख डॉलर की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद उन्हें दो महीना पूर्व चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 04, 2018 16:08 IST
Former Malaysian Prime Minister Najib Razak charged with...- India TV Hindi
Former Malaysian Prime Minister Najib Razak charged with betrayal and corruption

कुआलालंपुर: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर आज अदालत में विश्वासघात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि राज्य निवेश निधि में कई लाख डॉलर की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद उन्हें दो महीना पूर्व चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। (सीरिया हमले में IS सरगना अबू बकर अल - बगदादी के मारे जाने की खबर )

हालांकि , अदालत में रजाक ने सभी आरोपों को खारिज किया। कुआलालंपुर के हाई कोर्ट में उन्होंने कहा , ‘‘ मैं मुकदमे का सामना करूंगा। ’’ अभियोजन पक्ष ने करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर पर जमानत देने की मांग की लेकिन जज ने नकद में 250,000 अमेरिकी डॉलर पर जमानत दे दी और नजीब को अपने दो राजनयिक पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया।

शानदार और विलासी जीवन पसंद करने वाले नजीब सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांत और मुस्कुराते हुये अदालत परिसर पहुंचे। भ्रष्टाचार निरोधी जांचकर्ताओं ने कल उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement