Friday, April 26, 2024
Advertisement

जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 30 हुई

जापान के उत्तरी हिस्से में आए भूकंप के बाद हुए भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर शनिवार को 30 हो गई। हालांकि, राहत और बचावकर्मी कीचड़ और मलबे में अब भी लोगों का पता लगा रहे हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 08, 2018 11:14 IST
जापान, भूकंप- India TV Hindi
Image Source : AP जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 30 हुई

तोक्यो: जापान के उत्तरी हिस्से में आए भूकंप के बाद हुए भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर शनिवार को 30 हो गई। हालांकि, राहत और बचावकर्मी कीचड़ और मलबे में अब भी लोगों का पता लगा रहे हैं। मरने वाले अधिकतर लोग जापान के छोटे शहर आत्सुमा के रहने वाले हैं। 

6.6 तीव्रता के आए भूकंप के बाद हुए भूस्खलन में आत्सुमा में एक पहाड़ी भरभरा कर पास के घरों पर गिर गयी थी। जापान के होक्काईदो द्वीप के स्थानीय सरकारी अधिकारियों के अनुसार आत्सुमा में नौ लोग अब भी लापता हैं। लगभग 400 लोगों को मामूली चोट लगी है। 

आत्सुमा हादसे में अपने भाई को खोने वाले अकीरा मात्सुशिता ने बताया कि यहां ऐसा भूस्खलन पहले कभी नहीं हुआ था। अपनी आंखों से अगर नहीं देखता तो मुझे भरोसा नहीं होता। उन्होंने आशी टीवी से कहा कि जब मैने इसे देखा तो पता चला कि कोई भी नहीं बच सका है। 

सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में 40 हजार से अधिक लोग लगे हुए हैं। वह मलबे से लोगों के जीवित निकालने के लिए प्रयास कर रहे है। इसमें बुलडोजर, खोजी श्वान और 75 हेलीकाप्टर लगाया गया है। प्रवक्ता याशिहिदे सुगा ने बताया कि वह 24 घंटे बेहतर काम कर रहे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement